{"_id":"5e2a650d8ebc3e4b337575c2","slug":"pbl-shubhankar-dey-helps-awadhe-warriors-pip-north-eastern-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीएल: शुभंकर ने दिलाई अवध वॉरियर्स को नॉर्थ ईस्टर्न पर रोमांचक जीत ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीबीएल: शुभंकर ने दिलाई अवध वॉरियर्स को नॉर्थ ईस्टर्न पर रोमांचक जीत
Fri, 24 Jan 2020 09:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
shubhankar dey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभंकर डे ने निर्णायक मुकाबले में टी सेनसोमबूनसुक को 15-9,15-13 से हराकर अवध वॉरियर्स को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में 4-3 से रोमांचक जीत दिलाई। नार्थ ईस्टर्न के ली च्युक यिअू (ट्रंप मैच) ने वोंग विंग की विंसेंट को 13-15, 15-10, 15-11 से और मिशेल ली ने बेईबेन झांग को 15-13, 15-14 हराकर नॉर्थ को 3-1 से बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन
क्रिस्टीना पैडरसन और केएस ह्युन ने मिश्रित युगल के पहले ही मुकाबले में बोडिन इसारा और किम हा ना को 8-15, 15-11, 15-14 से हराकर वॉरियर्स को बढ़त दिलाई थी। चौथे मुकाबले में वॉरियर्स के ह्युन व एसबी चेओल (ट्रंप मैच) ने केपी गर्ग व एलवाई डे को 8-15,15-14,15-12 से हराया। इससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। निर्णायक मुकाबले में शुभंकर ने सेनसोमबूनसुक को हराकर वॉरियर्स को सत्र की पहली जीत दिला दी।
विज्ञापन