फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PBL 4: Delhi dashers win first match, awadhe warriors beat to north eastern

पीबीएल 4: दिल्ली की पहली जीत, अवध वॉरियर्स ने नॉर्थ ईस्टन को 6-0 से हराया

Wed, 09 Jan 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
PBL 4: Delhi dashers win first match, awadhe warriors beat to north eastern
pv sindhu - फोटो : file photo

पीवी सिंधु की शानदार जीत के बावजूद हैदराबाद हंटर्स को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सत्र के एक मुकाबले में बुधवार को पूर्व चैम्पियन दिल्ली डैशर्स के हाथों 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद हैदराबाद अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके 24 अंक हैं। दिल्ली की छह मैचों में यह पहली जीत है। 

विज्ञापन


टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी सिंधु की हौसलाअफजाई के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। सिंधु ने सानिया को निराश नहीं किया तथा दिल्ली की एवगेनिया कोसेत्सकाया को 15-11, 15-9 से हराकर अपनी टीम को पूरे अंक दिलाए। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल विजेता सिंधु का यह ट्रम्प मैच था।
विज्ञापन


पहले गेम में दिल्ली की रूसी स्टार ने एक समय 7-7 की बराबरी बना रखी थी लेकिन सिंधू ने बाद में बढ़त हासिल कर ली। सिंधु ने 10-7 की बढ़त के साथ दूसरे गेम में भी अपना पकड़ मजबूत रखी और अपनी प्रतिद्वंद्वी को एक बार भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, इस सीजन में घुटने की चोट और सांस की समस्या से पीड़ित रहे एचएच प्रणय ने दिल्ली के लिए पहला मैच जीता। प्रणय ने हैदराबाद के राहुल यादवल को 15-10, 9-15, 15-12 से हराया। प्रणय के शानादर बैकहैंड्स के सामने राहुल बेबस नजर आए और हार को मजबूर हुए। इसके बाद दिल्ली की टीम चाए बियाओ और मानेपोंग जोंगजीत ने पुरूष युगल में ट्रंप मैच जीता। इस जोड़ी ने हंटर्स के बोडिन इसारा और अरुण जार्ज को 8-15, 15-9, 15-8 से हराया।

सिंधु ने अपना ट्रम्प मैच जीतकर अपनी टीम को दो अंक दिलाए। सिंधु की जीत के बाद स्कोर 2-3 हो चुका था। अगला मैच हैदराबाद के मार्क कालोउ और दिल्ली के टॉमी सुगियार्तो के बीच था। इन दोनों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कोई मैच नहीं हुआ है लेकिन यहां विश्व में नौंवें नबर के सुगियार्तो और कालोउ के बीच काफी रोमांचक मैच देखने को मिला।

सुगियार्तो ने यह मैच 15-6, 15-11 से जीता और अपनी टीम को एक अंक दिलाते हुए 4-2 की अजेय बढ़त दिला दी। हैदराबाद के लिए आखिरी मैच में किम सा रांग और इयोम हये वोन ने दिल्ली के वांग सिजे और चिया सिन ली को मिश्रित युगल में 15-7, 15-12 से शिकस्त देकर हार का अंतर कम किया। 

साइना और टीम वॉरियर्स को अवध ने 5-0 से हराया 
दूसरे मैच में बेईवान झांग ने साइना नेहवाल को हराकर अपनी टीम अवध वॉरियर्स को नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स पर 5-0 की जीत दिलाई। साइना की इस सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। साइना (टंप मैच) को झांग के हाथों 15-11, 11-15,7-15 से हार मिली।

अवध के ली डोंग केयुन ने टियान होवेई को 15-10, 15-13 से, अश्विनी पोनप्पा व माथियास क्रिस्टिएनसेन (टंप मैच) ने लियो मिन चुन और किम हा ना को 15-7, 15-14 से और ली यांग-अर्जुन ने ध्रुव कपिला-येयोन सेयोंग को 15-5,15-12 से मात दी। वॉरियर्स के लिए एकमात्र मैच टानोनग्साक साएनसोमबूनसुक ने सोन वान हो को 15-8,15-10 से हराकर जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed