{"_id":"5e272bb38ebc3e4adb5127b5","slug":"pbl-2020-tai-jus-easy-win-over-bengaluru-raptors-by-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 2020: नार्थ ईस्टर्न वारियर्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू रैप्टर्स को 4-3 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 2020: नार्थ ईस्टर्न वारियर्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू रैप्टर्स को 4-3 से हराया
Tue, 21 Jan 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
पीबीएल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनोंगसाक सीनसोमबूनसुक के शानदार खेल से नार्थ ईस्टर्न वारियर्स ने प्रीमियर बैडमिंडन लीग में शानदार वापसी करके मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू रैप्टर्स को 4-3 से हराया। चार मैचों के बाद मुकाबला जब 3-3 से बराबर था तब थाईलैंड के खिलाड़ी ने फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को 15-7, 15-8 से हराकर वारियर्स को जीत दिलाई।
विज्ञापन
रैप्टर्स की तरफ से विश्व में नंबर दो ताई जु यिंग की अश्मिता चालिहा को महिला एकल में 15-7, 15-5 से हराया। इससे पहले रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चान पेंग सून ने 2008 के ओलंपिक चैंपियन ली योंग देइ को 15-8, 15-11 से हराकर रैप्टर्स को शुरुआती बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
वारियर्स के ली चेयुक इयु ने दूसरे मैच में साई प्रणीत को 15-14, 15-9 से पराजित किया। सून ने इयोम हाइ वोन के साथ मिलकर मिश्रित युगल मुकाबला भी जीता।
विज्ञापन