{"_id":"5c3b740bbdec22733b51b5d0","slug":"pbl-2019-mumbai-upset-defending-champs-hyderabad-and-wins-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 2019: बेंगलुरु रैप्टर्स ने मुंबई को मात देकर जीता खिताब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 2019: बेंगलुरु रैप्टर्स ने मुंबई को मात देकर जीता खिताब
Sun, 13 Jan 2019 10:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु रेप्टर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच हुए रोमांचक फाइनल में किदांबी श्रीकांत की कप्तानी वाली बेंगलुरु पीबीएल का नया विजेता बन गया। बेंगलुरु के कांतिवीरा स्टेडियम में खेले गए इस मैच को बेंगलुरु ने 4-3 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
सबसे पहला मुकाबला मिक्स्ड डबल्स मुकाबला था जिसमें बेंगलुरु की ओर से एम उलिस और एल स्मिथ उतरे वहीं मुंबई की ओर से केजी जुंग और पीजेड उतरे। यह मुकाबला मुंबई रॉकेटस ने 15-8,15-14 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
हालंकि अगले ही मैच में बेंगलरु के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने 15-7,15-10 से मुंबई के ए एनटोसेन को आसानी से मात देकर स्कोर को -1 से बराबर कर दिया। महिला सिंगल्स के मुकाबले में बेंगलुरु की टीटी ने एश परदेशी को 15-8,15-9 से मात दी।
विज्ञापन
मैच का सबसे अहम मुकाबला रहा बी साई प्रणीत और समीर वर्मा के बीच जो तीसरे गेम तक गया। अंतिम मिक्स्ड डबल्स मैच में बेंगलुरु की एम एहसान और ए सेतियवान की जोड़ी ने केजी जुंग और एल वाई डे को मात देकर स्कोर 4-3 और खिताब अपनी टीम के नाम किया।