{"_id":"5c2d20febdec225710735cc0","slug":"pbl-2018-19-kidambi-srikanth-power-bengaluru-raptors-to-win-over-delhi-dashers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीएल-4: श्रीकांत के दम पर बेंगलुरु रैप्टर्स ने दिल्ली डैशर्स को 2-1 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीबीएल-4: श्रीकांत के दम पर बेंगलुरु रैप्टर्स ने दिल्ली डैशर्स को 2-1 से हराया
Thu, 03 Jan 2019 02:07 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदांबी श्रीकांत और वू थी थ्रांग के दम पर बंगलूरू रैप्टर्स ने बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) चार में दिल्ली डैशर्स को 2-1 से पराजित किया। पहले दोनों टीमें अपने-अपने ट्रंप मैच हार गईं।
विज्ञापन
इसके बाद श्रीकांत ने दिल्ली के टॉमी सुगियार्तो को 15-6, 12-15, 15-10 से मात 1-0 से बढ़त दिलाई और फिर थ्रांग ने ली चिया ह्सिन को 12-15, 15-3, 15-8 से हराकर बंगलूरू की बढ़त 2-0 कर जीत तय कर दी।
विज्ञापन
अंतिम मुकाबले में दिल्ली के चाए बियाओ व जोंगजीत ने मोहम्मद अहसान व हेंड्रा सेतियावान को 15-7, 11-15, 15-14 से शिकस्त देकर स्कोर 1-2 किया। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में बी साई प्रणीत ने दिल्ली के एचएस प्रणाय (ट्रंप मैच) को 15-12, 14-15,15-12 से हराकर बंगलूरू को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में दिल्ली के मानेपोंग जोंगजीत व इवगेनिया कोसेत्सकाया ने बंगलूरू के मार्कस इलीस और लारेन स्मिथ (ट्रंप मैच) को 15-13, 15-9 से हराकर हिसाब बराबर कर दिया।