फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PBL 19: PV Sindhu clinches thriller as Hyderabad defeats Ahmedabad

PBL: लक्ष्य और मारिन ने पुणे को दिलाई जीत, सिंधू के दम पर हैदराबाद सेमीफाइनल में

Mon, 07 Jan 2019 05:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 07 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
PBL 19: PV Sindhu clinches thriller as Hyderabad defeats Ahmedabad

ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन के दम पर पुणे 7 एसेस ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) चार में रविवार को दिल्ली डैशर्स को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से मात देकर खुद का सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है।

विज्ञापन


इस जीत से पुणे 17 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि चौथे नंबर की अवध वॉरियर्स और पांचवें की बंगलूरू रैप्टर्स ने पुणे की तुलना में दो मैच कम खेले हैं। ऐसे में पुणे की किस्मत इन दोनों के बीच बीच होने वाले मैच के परिणाम पर भी निर्भर करेगी।  
विज्ञापन


ब्लादिमीर इवानोव व लिने काएर्सफेल्ड (ट्रंप मैच) ने जोंगजीत और एवगेनिया को 15-9,14-15,15-8 से मात देकर पुणे को 2-0 की बढ़त दिलाई। लक्ष्य ने चिराग को हराकर यह बढ़त 3-0 और मारिन ने एवगेनिया कोसेत्काया को मात्र 20 मिनट में 15-5,15-6 से हराकर पुणे का स्कोर 4-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथायस बोए व चिराग शेट्टी ने मानीपोंग जोंगजीत व चाए बाओ (ट्रंप मैच) को 9-15,15-10, 15-13 से हराकर स्कोर 6-0 कर दिया। ट्रंप मैच हारने से दिल्ली का स्कोर माइनस में चला गया। आखिरी मुकाबले में दिल्ली के टॉमी सुगियार्तो ने पुणे के ब्राइस लेवेरदेज को 15-7,15-14 से हराया।

लक्ष्य ने बड़े भाई चिराग को हराया : दिन के मैच का मुख्य आकर्षण लक्ष्य और चिराग सेन के बीच मुकाबला रहा। इसमें लक्ष्य अपने बड़े भाई चिराग सेन पर भारी पड़े। सत्रह वर्षीय लक्ष्य ने चिराग को 15-12, 15-11 से पराजित किया। 

पीवी सिंधू और बोदिन इसारा व केएस रांग के दम पर हैदराबाद हंटर्स ने पीबीएल के रोमांचक मुकाबले में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को 4-3 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इस जीत से हैदराबाद 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बोदिन व वान ने सात्विक-सिक्की को 15-14,15-9 से हराकर हैदराबाद को जीत से शुरुआत दिलाई। ल्यू डारेन (ट्रंप मैच) ने राहुल यादव को 15-13,15-9 से और क्विटर एक्सलसेन ने मार्क कैलजोअ को 15-11,13-15, 15-8 से हराकर अहमदाबाद का स्कोर 3-1 कर दिया।


इसके बाद सिंधू (ट्रंप मैच) ने क्रिस्टी गिलमोर को 15-14,12-15,15-14 हराकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले में बोदिन व रांग ने सात्विक-रेजिनाल्ड 15-10,11-15,15-14 से मात देकर हैदराबाद को अंतिम चार में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed