{"_id":"5c927e6dbdec2214262c53e0","slug":"parupalli-kashyap-and-mithun-manjunath-enters-in-oralians-masters-pre-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप-मिथुन ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कश्यप-मिथुन ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Wed, 20 Mar 2019 11:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पारूपल्ली कश्यप
राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप और मिथुन मंजूनाथ ने बुधवार को 75,000 डालर ईनामी राशि के ओरलियांस मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरूष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
छठे वरीय कश्यप ने इटली के रोसारियो माडालोनी को 21 -15 21-17 से शिकस्त दी और अब उनका सामना जापान के कोकी वाटानाबे से होगा। वहीं मिथुन ने हमवतन सिद्धार्थ प्रताप सिंह को एक अन्य मैच में 21-18 21-16 से पराजित किया।
विज्ञापन
महिला एकल में मुग्धा अग्रे ने हमवतन श्री कृष्ण प्रिया कुदारावल्ली की चुनौती को पस्त करते हुए 21-16 20-22 21-13 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में प्रवेश किया। अब उनका सामना स्विट्जरलैंड की सबरीना जाकेट से होगा जिन्होंने भारत की वैदेही चौधरी को मात दी। इनपुट-भाषा
विज्ञापन