{"_id":"5c508fb2bdec2258bd0c7fbe","slug":"pak-top-female-shuttler-mahoor-shahzad-wants-to-visit-india-for-exposure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अनुभव के लिए आना चाहती हैं भारत ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पाक की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अनुभव के लिए आना चाहती हैं भारत
Tue, 29 Jan 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
महूर शहजाद
अंतरराष्ट्रीय अनुभव से महरूम पाकिस्तान की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी महूर शहजाद ने अपने देश के खेल अधिकारियों से अपील की है कि बैडमिंटन खिलाड़ियों को कोचिंग और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजा जाए।
विज्ञापन
लाहौर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतने वाली महूर ने कहा कि भारत ने बैडमिंटन में काफी प्रगति की है। महूर ने कहा, 'बैडमिंटन में वे काफी मजबूत हैं और अब भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बैडमिंटन महासंघ सहित हमारे खेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए भारत जा पाएं।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन