{"_id":"605c0c3d8ebc3e593a1899d5","slug":"orleans-masters2021-saina-nehwal-and-kidambi-srikant-wins-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरलियांस मास्टर्स: साइना 21 तो श्रीकांत 25 मिनट में जीते, नेहवाल ने रशेल और किदांबी ने हमवतन अजय को दी मात","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ओरलियांस मास्टर्स: साइना 21 तो श्रीकांत 25 मिनट में जीते, नेहवाल ने रशेल और किदांबी ने हमवतन अजय को दी मात
Thu, 25 Mar 2021 09:36 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजता साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत किया। चौथी वरीयता प्राप्त साइना ने आयरलैंड की रशेल डाराग को मात्र 21 मिनट में 21-9, 21-5 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब साइना सामना फ्रांस की मैरी बैटोमीन से होगा। साइना अपने चौथे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की मुहिम के तहत रैंकिंग अंक हासिल करने के लिए बेताब है। वह जांघ की चोट के कारण पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ही हट गई थी।
विज्ञापन
शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हमवतन अजय जयराम को 25 मिनट में 21-15 21-10 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। पहले दौर में श्रीकांत को बाई मिली थी जबकि अजय ने साथी भारतीय आलाप मिश्रा को 19-21, 23-21, 21-16 से पराजित किया था। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक स्टिपसिट्स और सेरेना यू यियोंग को 21-7, 21-18 से हराया। अब भारतीय जोड़ी का सामना डेनमार्र्क के निकलास नोहर और अमाली मागेलंड की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
इरा भी जीतीं
क्वालिफिकेशन से मुख्य ड्रॉ में पहुंची इरा शर्मा ने फ्रांस की लियोनिस हुएत को 12-21, 21-14, 21-17 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना बुल्गारिया की मारिया मितसोवा से होगा। किरण ने प्रणय को हराया : किरण जार्ज ने नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ को 13-21, 21-18, 22-20 से हराकर उलटफेर का शिकार बनाने के बाद दूसरे दौर में हमवतन एचएस प्रणय को 13-21, 21-16, 23-21 से हराया। पी कश्यप को तोमा जूनियर पोपोव से 7-21,17-21 से हार मिली। मिथुन मंजूनाथ ने पहले दौर में फ्रांस के लुकासा क्लेयरबोट को 21-14, 21-10 से हराया। शुभंकर डे को डेनमार्क के दितलेव जेगर होम से 17-21, 13-21 से हार मिली।
विज्ञापन