फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   olympic medalist mathias bo retired from international badminton

माथियास बो ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन को कहा अलविदा, लंदन ओलंपिक में जीता था सिल्वर

Fri, 24 Apr 2020 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Apr 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
olympic medalist mathias bo retired from international badminton
बैडमिंटन - फोटो : social media

लंदन ओलंपिक 2012 और विश्व चैम्पियनशिप 2013 के रजत पदक विजेता डेनमार्क के शीर्ष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो ने अपने चमकदार करियर को अलविदा कह दिया है। 

विज्ञापन


दो दशक के अपने करियर में 39 साल के खिलाड़ी ने माइकल जेनसन, थामस होवगार्ड और माइकल लैंप जैसे खिलाड़ियों के साथ जोड़ी बनायी। इसके बाद कार्स्टन मोजेनसन के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रही। 
विज्ञापन


माथियास ने बैडमिंटन विश्व महासंघ से कहा, 'पूरे करियर में मैंने खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने के लिए सब कुछ किया। लेकिन पिछले कुछ समय से मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए अब यह रुकने का समय आ गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'फरवरी में घोषणा करने के बाद कि थामस कप या ओलंपिक मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा, मैंने सोचा कि इससे मुझे शत प्रतिशत देने की प्रेरणा मिल सकती है लेकिन दुर्भाग्य से इसका विपरीत असर पड़ा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed