फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Odisha Open Badminton: Malavika Bansod semi-final clash with Unnati, Asmita and Samit also in the last four

Odisha Open Badminton: मालविका की सेमीफाइनल में टक्कर उन्नति से, अस्मिता और समित भी अंतिम चार में

Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
सार

गैर वरीयता प्राप्त किरण जॉर्ज ने तीसरे वरीय शुभंकर डे को 54 मिनट में 21-16, 10-21, 21-19 से उलटफेर का शिकार बनाकर अंतिम-चार का टिकट कटाया।

विज्ञापन
Odisha Open Badminton: Malavika Bansod semi-final clash with Unnati, Asmita and Samit also in the last four
मालविका बंसोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा शटलर मालविका बंसोड़ और अस्मिता चालिहा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पीवी सिंधू से हारने वाली मालविका ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन तान्या हेमंत को 21-13, 16-21, 21-17 से पराजित किया। 
विज्ञापन


माह के शुरुआत में इंडिया ओपन में अपनी आदर्श साइना नेहवाल को हराने वाली मालविका की टक्कर अब उन्नति हुड्डा से होगी। उन्नति ने सामिया इमाद फारूखी को 26 मिनट में 21-10, 21-15 से बाहर कर दिया। पांचवीं वरीय अस्मिता ने रूचा सावंत को 21-17, 21-15 से मात दी। उनका सामना अब हमवतन समित से होगा, जिन्होंने अमेरिका की इशिका जयसवाल को 50 मिनट में 8-21, 21-9, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन


जॉर्ज ने शुभंकर को बनाया उलटफेर का शिकार
गैर वरीयता प्राप्त किरण जॉर्ज ने तीसरे वरीय शुभंकर डे को 54 मिनट में 21-16, 10-21, 21-19 से उलटफेर का शिकार बनाकर अंतिम-चार का टिकट कटाया। शुभंकर पुरुष एकल स्पर्धा में अंतिम वरीय खिलाड़ी बचे थे। इक्कीस वर्षी जॉर्ज का सामना अंसल यादव से होगा जिन्होंने थारून मानेपल्ली को 38 मिनट में 21-15, 23-21 से हराया। सातवें वरीय मलयेशिया के चीम जून वेई को बाहर करने वाले मिथुन मंजूनाथ हमवतन प्रिंयाशु राजावत से 51 मिनट में 21-13 14-21 8-21 से हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांशु अब कौशल से खेलेंगे जिन्होंने अभ्यांश सिंह को 14-21, 21-18, 21-18 से हराया। मिश्रित युगल में एम आर अर्जुन व तृषा जॉली, बालकेसरी यादव व श्वेतापर्णा पांडा और मौर्यन काथिरेवान व कुहाम बालाश्री की जोडियां सेमीफाइनल में पहुंच गईं। महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और तृषा की जोड़ी भी वैष्णवी व एलोरा को 18 मिनट में 21-7, 21-3 से हराकर अंतिम चार में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed