{"_id":"5bb11534867a557fed5ea0a5","slug":"nozomi-okuhara-and-chou-tien-win-korea-open-title-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांग-सुगियार्तो को हराकर ओकुहारा-चेन ने जीता कोरिया ओपन का खिताब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
झांग-सुगियार्तो को हराकर ओकुहारा-चेन ने जीता कोरिया ओपन का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
okuhara-tien
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर साइना नेहवाल को क्वार्टर फाइनल में हराने वाली जापान की नोजोमी ओकुहारा ने रविवार को अमेरिका की झांग बिवेन को 21-10, 17-21, 21-16 से हराकर कोरिया ओपन का खिताब जीत लिया। पुरुष वर्ग में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 21-13, 21-16 से हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 तिएन ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर-14 टॉमी सुगियार्तो को केवल 39 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात देकर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा महिला एकल वर्ग में ओकुहारा ने अमेरिका की झांग बिवेन को 53 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-16 से मात दी।
विज्ञापन
इससे पहले 23 साल की चैंपियन नोजोमी ओकुहारा ने भारत की स्टार साइना नेहवाल को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। साइना को क्वॉर्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन