{"_id":"5e3d9f308ebc3ee5eb14c629","slug":"north-eastern-warriors-reach-maiden-final-of-pbl-2020-after-defeating-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 2020: चेन्नई सुपरस्टार्स को हराकर वॉरियर्स पहली बार फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 2020: चेन्नई सुपरस्टार्स को हराकर वॉरियर्स पहली बार फाइनल में पहुंचा
Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
नार्थइस्टर्न वॉरियर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में चेन्नई सुपरस्टार्स को 3-(-1) से मात देकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। वॉरियर्स ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर चेन्नई को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसके चलते अंतिम दो मैचों की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में वॉरियर्स के किम न हो और ली योंग डाए ने बी. सुमित रेड्डी व जेसिक पुघ को 15-12, 9-15, 15-14 से, ली चेयुक यीयू ने टॉमी सुगियार्तो को 15-12, 15-12 से और बोदिन इसारा व कृष्णा गारगा ने सुमित व ध्रुव कपिला (ट्रंप मैच) को 15-13, 14-15, 15-10 से हराकर वॉरियर्स की फाइनल में जगह तय कर दी। खिताब के लिए रविवार को वॉरियर्स का सामना बंगलूरू रैप्टर्स और पुणे 7 एसेस के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन