{"_id":"5e39ab339f780525c72d7199","slug":"north-eastern-warriors-edge-chennai-superstarz-4-3-to-take-top-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL: चेन्नई सुपरस्टार्स को 4-3 से हराकर नार्थ ईस्टर्न वारियर्स शीर्ष पर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL: चेन्नई सुपरस्टार्स को 4-3 से हराकर नार्थ ईस्टर्न वारियर्स शीर्ष पर
Wed, 05 Feb 2020 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
पीबीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ ईस्टर्न वारियर्स ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरस्टार्स को 4-3 सेह राकर यहां पांचवीं प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमों का यह अंतिम लीग मैच था।
विज्ञापन
दोनों टीमों के समान 22 अंक थे लेकिन नार्थ ईस्टर्न वारियर्स की टीम 13 जीत दर्ज करने के कारण शीर्ष पर रही जबकि चेन्नई की टीम ने 10 जीत दर्ज की। वारियर्स के लिए इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे ली च्युल यिअू, कौशल धर्मवीर और ली योंग डेई तथा किम हा ना की मिश्रित युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहले तीन मैचों के बाद दोनों टीमें 3-3 से बराबर थी जिसके बाद पूर्व ओलंपिक चैंपियन ली योंग डेई और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किम हा ना की जोड़ी ने चेन्नई के ध्रुव कपिला और पदार्पण कर रही संजना संतोष की जोड़ी को 15-11, 15-9 से हराकर नार्थ ईस्टर्न वारियर्स को जीत दिला दी।
विज्ञापन