फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   No direct entry to PV Sindhu in World Tour Finals, BWF changes rules due to Covid-19

विश्व टूर फाइनल्स में सिंधू को सीधा प्रवेश नहीं, कोविड-19 के कारण बीडब्ल्यूएफ ने बदले नियम

Tue, 13 Oct 2020 06:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 06:14 AM IST
सार

  • कोविड-19 के कारण कैलेंडर में व्यवधान से बीडब्ल्यूएफ ने बदले नियम 
  • सिंधू को एशियाई चरण के टूर्नामेंटों में करना होगा शानदार प्रदर्शन 
  • 27 से 31 जनवरी के बीच अगले साल बैंकॉक में होगा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट

विज्ञापन
No direct entry to PV Sindhu in World Tour Finals, BWF changes rules due to Covid-19
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार शटलर पीवी सिंधू को विश्व टूर फाइनल में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सत्र के आखिर में होने वाले इस टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन को स्वत: प्रवेश नहीं देने का फैसला किया है। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार विश्व चैंपियन को प्रतिष्ठित विश्व टूर फाइनल्स में सीधा प्रवेश मिलता रहा है। कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में व्यवधान पड़ने से विश्व संस्था ने इस साल नियम बदलने का फैसला किया। सिंधू ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने डेनमार्क ओपन से हटने का फैसला किया था। उन्हें अब विश्व टूर फाइनल्स में जगह बनाने के लिए एशियाई चरण के टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

विज्ञापन


एशियाई चरण से क्वालिफाई करने की कोशिश होगी : 
सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने कहा, ‘हमें डेनमार्क ओपन से हटने का खेद नहीं है। अब जबकि बीडब्ल्यूएफ ने नए मानदंड तय कर दिए हैं तो सिंधू एशियाई चरण से क्वालिफाई करने की कोशिश करेगी। वह विश्व चैंपियन हैं। पूर्व में विश्व टूर फाइनल्स का खिताब जीत चुकी हैं। इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य ऑल इंग्लैंड और ओलंपिक है।’ 
विज्ञापन


इससे पहले होंगे दो टूर्नामेंट : 
विश्व टूर फाइनल्स अगले साल बैंकॉक में 27 से 31 जनवरी के बीच होगा।  इससे पहले 12 से 17 और 19 से 24 जनवरी के बीच यहीं पर दो एशिया ओपन होंगे। बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्व टूर फाइनल्स में जगह बनाने के लिए यूरोपीय और एशियाई चरण दोनों में भाग नहीं लेना होगा। लेकिन उन्हें सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में स्थान सुनिश्चित करने के लिए दोनों एशिया ओपन में हिस्सा लेना पड़ेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ

वर्तमान नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को बैकॉक में होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के लिए क्वालिफाई करना होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन को सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा। सिर्फ विश्व टूर टूर्नामेंट में जीत गए अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed