फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   National senior badminton championship postponed amid corona virus crisis

लखनऊ में होने वाली सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप कोरोना की वजह से स्थगित

Wed, 25 Mar 2020 06:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Mar 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
National senior badminton championship postponed amid corona virus crisis
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला

लखनऊ में 27 अप्रैल से तीन मई तक होने वाली 84वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप कोरोना वायरस महामारी के कारण फिलहाल टाल दी गई है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने सभी राज्य सचिवों से लखनऊ के टिकट नहीं कटाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बाई के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘हमने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फिलहाल सीनियर राष्ट्रीय और 75वीं अंतर प्रांत, अंतर क्षेत्र चैंपियनशिप स्थगित कर दी है। हमने राज्य सचिवों से लखनऊ के टिकट नहीं कटाने के लिए कहा है।’ उन्होंने कहा कि देश में 31 मार्च तक लॉकडाउन है और हम अपने खिलाड़ियों या अधिकारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते। हम एक अप्रैल को इस पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


बाई ने अपनी कार्यकारी परिषद के सदस्यों से इस पर राय मांगी थी और अधिकांश ने टूर्नामेंट स्थगित करने का सुझाव दिया है। साइना नेहवाल और सौरभ वर्मा गत चैंपियन हैं। पिछली बार गुवाहाटी में हुई चैंपियनशिप में यह दोनों एकल में विजेता बने थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed