फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   N Sikki Reddy was very surprised to test positive for corona virus

सिक्की और किरण की दूसरी कोरोना टेस्ट निगेटिव, बीते 48 घंटों को बताया काफी मुश्किल

Sat, 15 Aug 2020 07:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 15 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
N Sikki Reddy was very surprised to test positive for corona virus
एन सिक्की रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी ने शनिवार को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद राहत की सांस ली। वह दो दिन पहले ही इस घातक बीमारी की जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। सिक्की ने कहा कि वह अपने शुरुआती नतीजे के बाद आई प्रतिक्रियाओं से 'स्तब्ध' थीं। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सिक्की और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पुलेला गोपीचंद अकादमी में इस संक्रमित बीमारी के लिए पॉजिटिव पाई गईं थी। ये दोनों उन 21 खिलाड़ियों, कोचों और सहायक स्टाफ की सूची में शामिल थीं, जिनका सात अगस्त को ट्रेनिंग शुरू होने से पहले साइ ने अनिवार्य कोविड परीक्षण कराया था। बाकी 19 लोग निगेटिव पाए गए थे। इन दोनों ने हालांकि शुक्रवार को निजी अस्पताल में स्वयं अपना परीक्षण कराने का फैसला किया और शनिवार को दोनों निगेटिव आईं।

विज्ञापन


सिक्की ने कहा कि ये 48 घंटे उनके और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल थे क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की अपमानजनक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ रहा था, लेकिन वह धैर्य बरकरार रखने में सफल रहीं। सिक्की ने पीटीआई से कहा, ‘मैं किसी से बात नहीं कर रही थी। सोशल मीडिया में लोग कह रहे थे कि मुझे घर में रहना चाहिए था। मैं स्तब्ध थी। मुझे नहीं पता था कि क्या प्रतिक्रिया दूं, मेरे कहने का मतलब है कि मैं अकादमी में ट्रेनिंग के लिए गई थी, मैं खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में नहीं गई थी, लेकिन मैंने धैर्य बरकरार रखा क्योंकि मैं नतीजों का इंतजार कर रही थी।’
विज्ञापन


अपनी महिला युगल जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक जीतने वाली सिक्की ने कहा, ‘यह निराशाजनक था क्योंकि मुझे कोई लक्षण नहीं दिख रहा था। मुझे पता है कि लक्षण नहीं दिखने के बावजूद संक्रमण हो सकता था, लेकिन अगर मुझे बीमारी थी तो मैं तीन घंटे कैसे खेल रही थी। साथ ही मेरे परिवार के किसी सदस्य में लक्षण नहीं दिखे थे। मेरी मां मधुमेह की रोगी है। इसलिए यह हैरानी भरा था।घर में सभी चिंतित थे और हम पूरी तरह से आश्वस्त थे कि मैं संक्रमित नहीं हूं। इसलिए मैंने साई और भारतीय बैडमिंटन संघ की मदद से शुक्रवार को परीक्षण कराया और नेगेटिव नतीजा आना बड़ा राहत भर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण के नवीनतम नतीजों के बाद राष्ट्रीय मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने सोमवार से शिविर को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। साई ने एक अगस्त को तेलंगाना सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद ओलंपिक के आठ दावेदारों के लिए बैडमिंटन शिविर शुरू किया था, जिसमें रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु भी शामिल हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा की जोड़ीदार सिक्की, सिंधु, बी साई प्रणीत और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शिविर के निलंबित होने से पहले अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे थे। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारूपल्ली कश्यप के साथ दूसरे स्थान पर ट्रेनिंग कर रही हैं जबकि अश्विनी अभी बेंगलुरू में हैं। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी के अगले कुछ हफ्तों में शिविर से जुड़ने की उम्मीद है। भारतीय टीम को अब तीन से 11 अक्टूबर तक थॉमस और उबेर कप में हिस्सा लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed