{"_id":"5ca5ef73bdec2213e272fe1b","slug":"malysia-open-2019-kidambi-srikanth-enters-in-quarter-final-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया ओपन 2019: क्वार्टरफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, सिंधु हारी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलेशिया ओपन 2019: क्वार्टरफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, सिंधु हारी
Thu, 04 Apr 2019 11:41 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : SOCIAL MEDIA
शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत गुरुवार को मेंस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। दूसरे दौर में श्रीकांत ने थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब को 21-11, 21-15 से हराया। जबकि कई गलतियां करने वाली पीवी सिंधु सीधे गेमों में हारकर बाहर हो गई।
पिछले सप्ताह 17 महीने बाद इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत ने थाईलैंड के खोसित फेतपरदाब को 21-11, 21-15 से मात दी। अब उनका सामना चीन के चौथी वरीयता प्राप्त ओलंपिक चैम्पियन चेन लोंग से होगा।
श्रीकांत अब इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में अकेले भारतीय हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने 13-10 से बढत बनाने के बाद दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी सुंग जि ह्यून को 18-21, 7-21 से मुकाबला गंवा दिया। यह कोरियाई खिलाड़ी के हाथों उसकी लगातार तीसरी हार है।
विज्ञापन
सिंधु को इसी खिलाड़ी ने ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप और 2018 हांगकांग ओपन में हराया था। प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी मलेशिया की तान कियान मेंग और लेइ पेइ जिंग से 21-15, 17-21, 13-21 से हारकर बाहर हो गई।
श्रीकांत ने शुरुआत में ही 6-2 की बढत बना ली और बाद में यह बढत 14-6 की हो गई। उसने पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरे गेम में भी उसने शुरूआती दबाव बनाया जिससे विरोधी खिलाड़ी उबर नहीं सका।
महिला एकल मैच में सिंधु ने अच्छी रेलियां लगाई और तीन अंक की बढत भी बना ली । इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु के दो शाट बाहर चले गए। पहला गेम गंवाने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में भी कई गलतियां की जिसकी प्रतिद्वंद्वी ने पूरा फायदा उठाया।