बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक पर खुद को बताया बेकसूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद ली ने कहा, 'वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है वो मैं नहीं हूं।'
ली का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। दो बच्चों के पिता ली का आरोप है कि उनके चरित्र को ठेस पहुंचाने के लिए किसी ने यह झूठी साजिश रची है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में स्पष्ट नजर आ रहे हैं
यह वीडियो सामने आने के बाद ली ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए भी सफाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर ली ने लिखा, 'यह वीडियो मेरे खिलाफ एक साजिश है। मैं इस वीडियो का हिस्सा नहीं हूं। इसे लेकर मैंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी चल रही है।'
बता दें कि ली चोंग वेई ने ओलंपिक में तीन बार सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस खिलाड़ी पर एक बायोपिक भी बन रही है। उनकी बायोपिक 'ली चोंग वेई: राइज ऑफ ए लीजेंड' का अगले महीने प्रीमियर होना है।