{"_id":"5ca75897bdec2213f6784584","slug":"malaysia-open-2019-kidambi-srikanth-suffers-straight-game-loss-to-chen-long-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया ओपन 2019: ओलंपिक चैंपियन लोंग से क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलयेशिया ओपन 2019: ओलंपिक चैंपियन लोंग से क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत, भारतीय चुनौती समाप्त
Fri, 05 Apr 2019 07:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो साल से खिताब के लिए तरस रहे शटलर किदांबी श्रीकांत का इंतजार और बढ़ गया। आठवीं वरीय श्रीकांत को शुक्रवार को मलयेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते इंडिया ओपन में फाइनल तक का सफर तय करने वाले श्रीकांत संघर्षपूर्ण मुकाबले में चेन से 18-21, 19-21 से हार गए। श्रीकांत का यह इस सत्र का चौथा क्वार्टर फाइनल था। उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन
पहले गेम में 16-11 की बढ़त बनाने वाले श्रीकांत ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका दे दिया। दूसरे गेम में 7-11 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 19-19 तक ले गए, लेकिन जीत नहीं सके। श्रीकांत की यह लोंग के खिलाफ सात मुकाबलों में छठी हार है। श्रीकांत ने उन्हें सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 में मात दी थी।
विज्ञापन
पहले गेम में श्रीकांत ने पहले ब्रेक पर 11-7 की बढ़त बना ली और जल्द ही इसे 16-11 कर दिया। इसके बाद लोंग ने वापसी शुरू की और स्कोर 17-17 से बराबर किया। उन्होंने क्रॉस कोर्ट पर रिटर्न लगाकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में लोंग ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली।
श्रीकांत ने कुछ गलतियां की, जिससे लोंग की बढ़त 16-8 हो गई। श्रीकांत ने लंबी रैली लगाई जबकि लोंग का शॉट बाहर चला गया। इसके बाद लोंग ने कुछ और अंक गंवाए जिससे श्रीकांत ने 17-11 की बढ़त बना ली। एक समय स्कोर 18-18 और फिर 19-19 हो गया लेकिन लोंग ने मैच पॉइंट पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।