फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Masters Super 500: Saina Nehwal enters into second round

मलेशिया मास्टर्स 2020: साइना के बाद पीवी सिंधु ने भी किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Thu, 09 Jan 2020 03:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jan 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Malaysia Masters Super 500: Saina Nehwal enters into second round
साइना नेहवाल

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। साइना ने जहां दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी आन से यंग को दूसरे दौर में 25-23, 21-12 से हराया तो वहीं सिंधु ने जापान की अया ओहारी को 21-10, 21-15 से हराया। हालांकि भारतीय पुरुष शटलर समीर वर्मा को मलेशिया के ली जिल जिया के हाथों 19-21, 20-22 से हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन


सिंधु और साइना दोनों पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रही थी और कई टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं थीं। मौजूदा विश्व चैंपियन और छठी वरीय सिंधु ने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-13 से हराया था। दूसरी ओर लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की लियाने टेन को पहले दौर में सिर्फ 36 मिनट में 21-15 21-17 से हराया था।
विज्ञापन


एचएस प्रणय पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। अब विश्व में 26वें नंबर के इस भारतीय शटलर को नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा से हार का मुंह देखना पड़ा। 21-14, 21-16 से मोमोट को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमोटो ने एक अन्य भारतीय पारूपल्ली कश्यप को 43 मिनट में 21-17, 21-16 से हराया था। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत को हालांकि पुरुष एकल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed