फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Masters: Indian Badminton player PV Sindhu defeats top seed Han makes place in semi finals

Malaysia Masters: सिंधू ने शीर्ष वरीय हान को किया पराजित, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 24 May 2024 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 May 2024 08:20 PM IST
सार

साल 2022 में सिंगापुर ओपन के रूप में अंतिम बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब जीतने वाली सिंधू को पिछले मुकाबले में हान के हाथों इस वर्ष निंगबो में हुई एशियाई चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ उनका हान के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-1 हो गया है।

विज्ञापन
Malaysia Masters: Indian Badminton player PV Sindhu defeats top seed Han makes place in semi finals
पीवी सिंधू - फोटो : instagram

विस्तार

विश्व नंबर 15 पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने शीर्ष वरीय चीन की हान यू को हराकर न सिर्फ उनसे पिछली हार का बदला लिया बल्कि मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने 55 मिनट के संघर्ष में हान को 21-13, 14-21, 21-12 से पराजित किया। वहीं, एक अन्य भारतीय अश्मिता चालिहा का अब तक का शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें एक अन्य चीनी शटलर छठी वरीय झांग यी मान के हाथों 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अब बुसानन से होगा मुकाबला
साल 2022 में सिंगापुर ओपन के रूप में अंतिम बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब जीतने वाली सिंधू को पिछले मुकाबले में हान के हाथों इस वर्ष निंगबो में हुई एशियाई चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ उनका हान के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-1 हो गया है। सिंधू सेमीफाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ेंगी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमावर्दनी को 21-12, 21-23, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे गेम में नहीं दिया कोई मौका
पिछले साल अक्टूबर में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए हैदराबाद की 28 साल की सिंधू शीर्ष फॉर्म हासिल करने में नाकाम रही हैं। पांचवीं वरीय सिंधू ने हान के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते हुए गेम के ब्रेक में 11-5 की बढ़त बनाई, लेकिन हान ने स्कोर 13-16 कर दिया। यहां सिंधू ने लगातार पांच अंक झटकते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में हान ने वापसी की और 5-0, 15-2 की बढ़त बनाई। सिंधू ने बाद में संघर्ष किया, लेकिन हान यह गेम जीतने में सफल रहीं। तीसरे गेम में सिंधू ने हान को शुरू से ही मौका नहीं दिया और 11-3 की बढ़त बना ली। उन्होंने बढ़त को बनाकर रखा और गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed