18 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर पीटी उषा ने दी विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु देश की पूर्व एथलीट पीटी उषा ने खास अंदाज में बधाई दी है। पीटी उषा ने सिंधु के साथ उनके बचपन की एक तस्वीर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की। यह तस्वीर साल 2001 की है। जहां पीटी उषा की गोद में नन्हीं सिंधु बैठे नजर आ रही हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर वायरल हो गई।
वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को बधाई देते हुए लिखा, 'खेल के प्रति जुनून और समर्पण अगर हो तो कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है। पीवी सिंधु की कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 का गोल्ड जीतने के बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
The passion and dedication for the sport will always be rewarded when hardwork comes into play. @Pvsindhu1 success will inspire generations to come!
विज्ञापन विज्ञापन
Hefty congratulations on winning the Gold at #BWFWorldChampionships2019 🇮🇳 pic.twitter.com/xBP7RgOHnt— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) August 25, 2019
मीडिया सूत्र की माने तो यह तस्वीर 18 साल पुरानी है। जब साल 2001 में हैदराबाद में ऑल इंडिया रेलवे मीट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित हुआ था। उस वक्त सिंधु छह साल की थीं। तब पूरे परिवार के साथ उषा ने जमकर तस्वीरें खिंचवाई थीं।'
इसके बाद साल 2016 ओलंपिक में जब सिंधु ने रजत पदक जीता, तब अपने समय के भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान और सिंधु के पिता ने उषा को यह फोटो भेजी थी। उसी दिन से पूर्व दिग्गज एथलीट ने इस मुलाकात की यह प्यारी सी तस्वीर संभाल कर रख ली।