{"_id":"5c0ed520bdec22419c5f19c2","slug":"lee-chong-wei-to-seek-cancer-all-clear-before-resuming-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के इलाज के बाद ली चोंग चिकित्सकों की सलाह से शुरू करेंगे अभ्यास","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कैंसर के इलाज के बाद ली चोंग चिकित्सकों की सलाह से शुरू करेंगे अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई नाक के कैंसर का इलाज करने वाले ताइवान के चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद ही अभ्यास शुरू करेंगे। सोमवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह अगले महीने तक कोर्ट में वापसी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मलयेशिया के बैडमिंटन प्रमुख ने कहा था कि ली अभ्यास के लिए जल्द ही वापसी करने वाले है लेकिन 36 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने अभी विशेषज्ञों से राय नहीं ली है।
विज्ञापन
ओलंपिक में तीन बार के रजत पदक विजेता इस खिलाड़ी को शुरुआती चरण में ही नाक के कैंसर का पता चल गया था जिसका इलाज ताइवान में प्रोटोन थेरेपी और कीमोथेरेपी से हो रहा है।
विज्ञापन
ली ने कहा, ‘मैं इस महीने के आखिर में ताइवान जाकर चिकित्सकों की सलाह लेने के बाद फैसला करूंगा कि क्या करना है। मैं उनसे लगातार संपर्क में हूं। उन्होंने मुझे जल्दबाजी करने से मना किया है क्योंकि यह चोट नहीं है। इससे उबरने में समय लगता है।’
उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य ऑल इंग्लैंड से वापसी करने का है, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्चस्त नहीं हूं कि ऐसा कर पाऊंगा या नहीं।’