{"_id":"5be4878dbdec22429120570e","slug":"lee-chong-wei-plans-to-get-back-after-cancer-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से उबरकर वापसी को तैयार ली, बोले- 'अभी संन्यास का इरादा नहीं'","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कैंसर से उबरकर वापसी को तैयार ली, बोले- 'अभी संन्यास का इरादा नहीं'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lee Chong Wei
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशियाई बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नाक के कैंसर के इलाज के बाद वह खेल में वापसी की योजना बना रहे हैं। उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि वह अगले महीने अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
उनका लक्ष्य ऑल इंग्लैंड ओपन से वापसी करने का है। छत्तीस वर्षीय ली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा इलाज पूरा हो गया है और मैं इससे उबर चुका हूं। मैं कोर्ट पर वापसी करना चाहता हूं। अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक खेलों में तीन रजत पदक जीतने वाले ली का सपना टोक्यो ओलंपिक (2020) में होने वाले खेलों में भाग लेना है। यह उनका पांचवां ओलंपिक होगा। मुझे इसके लिए क्वालिफाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सेहत मेरी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन