{"_id":"5d7b09848ebc3e93b85d1294","slug":"lakshya-sen-rahul-and-shikha-enter-second-round-of-belgium-international-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बेल्जियम बैडमिंटन ओपन के दूसरे दौर में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लक्ष्य बेल्जियम बैडमिंटन ओपन के दूसरे दौर में
Fri, 13 Sep 2019 08:44 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
badminton
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, बीएम राहुल भारद्वाज और शिखा गौतम ने अपने अपने एकल मुकाबले जीतकर गुरुवार को यहां बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंजर के दूसरे दौर में प्रवेश किया। एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य ने डेनमार्क के रासमुस मेसरस्मिट को 21-9 21-7 से हराया जबकि राहुल ने भी डेनमार्क के डेविड किम को पहले दौर के मुकाबले में 21-14 9-21 21-10 से शिकस्त दी। शिखा ने ईरान की सोराया अगहेईहाजियाघा को महिला एकल के पहले दौर में 21-11 21-13 से हराया। तन्वी लाड, प्राशी जोशी, सिद्धार्थ ठाकुर एकल मुकाबलों के हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
विज्ञापन