{"_id":"5c008104bdec2241903d82a9","slug":"lakshya-sen-moves-into-second-round-of-tata-open-india-international-badminton-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटलर लक्ष्य सेन टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल चैलेंज के दूसरे दौर में ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
शटलर लक्ष्य सेन टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल चैलेंज के दूसरे दौर में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
युवा शटलर लक्ष्य सेन ने गुरुवार को टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल चैलेंज में पहले दौर और प्री क्वार्टर दौर में जीत दर्ज की। दूसरे वरीय सेन ने पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग के चान यान चाक को 21-18, 21-15 से जबकि प्री क्वार्टर में हमवतन डेनियल फरीद को 21-19, 21-17 से पराजित किया।
विज्ञापन
सुमित रेड्डी और पूजा डांडू ने मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में प्रेवश किया।