फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya Sen help aai won the badminton champianship title to beat railway

लक्ष्य की अगुवाई में एएआई ने रेलवे को हराकर जीता बैडमिंटन खिताब 

Mon, 11 Feb 2019 11:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 11 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Sen help aai won the badminton champianship title to beat railway
lakshya sen

एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को रेलवे को 3-2 से हराकर 74वीं अंतरराज्यीय-अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता। 

विज्ञापन


17 साल के लक्ष्य ने पुरुष एकल मुकाबले में रेलवे के शुभंकर डे को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराया। इसी तरह महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने रेलवे की अनुरा प्रभुदेसाई को 21-12, 21-14 से हराकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।    
विज्ञापन


कबीर कांजारकार और हेमानागेंद्र बाबू ने एएआई के श्लोक और चिराग सेन को 21-18, 17-21, 21-18 से हराकर रेलवे को वापसी दिलायी। महिला युगल में रेलवे की रिया मुखर्जी और अनुरा प्रभुदेसाई ने अपनी टीम के लिए अहम मुकाबला जीता और स्कोर 2-2 कर दिया। अनुरा और रिया ने एएआई की परदेसी और स्नेहा सांतीलाल को 21-8, 21-8 से हराया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित युगल में परदेसी ने श्लोक के साथ मिलकर कनिका कानवाल और अक्षय राउत की जोड़ी पर 2109, 17-21, 21-8 से हराकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिलायी। विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला जबकि उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये मिले। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपये मिले। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed