{"_id":"5c02c82ebdec2241d045ad88","slug":"lakshya-sen-enters-final-in-tata-open-to-beat-beats-thai-opponent-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरी बार टाटा ओपन के फाइनल में लक्ष्य सेन","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लगातार दूसरी बार टाटा ओपन के फाइनल में लक्ष्य सेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Sen
भारतीय शटलर और दूसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने शनिवार को टाटा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल सेमीफाइनल में थाईलैंड के कांतावात लीलावीचाबुत्र को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले 17 साल के लक्ष्य ने पहला सेट गवांने के बाद शानदार वापसी करते हुए 17-21, 21-9, 21-12 से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
महिला एकल के सेमीफाइनल में अश्मिता चाहिला ने थाईलैंड की छाननछिदा जुछारोएन को सीधे गेम में 21-19, 21-19 से शिकस्त दी। फाइनल में उनका सामना व्रुशाली धुम्माडी से होगा जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त मुग्धा आग्रे को सीधे गेम में 21-11, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
जाक्कामपुदी मेघना और पूर्विशा एस रामा की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में हमवतन रुतापर्णा पांडा और आरती सारा सुनील की जोड़ी को 21-18, 9-21, 25-23 से मात दी। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना विंग युंग और येयुंग नगा टिंग की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में अपर्णा बालन और श्रुति केपी की भारतीय जोड़ी को 16-21, 21-8, 21-11 से हराया।