{"_id":"634565462e725a24174df336","slug":"lakshya-sen-achieves-career-best-world-ranking-pv-sindhu-on-this-bwf-ranking-badminton","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badminton Rankings: लक्ष्य सेन ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया था स्वर्ण","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton Rankings: लक्ष्य सेन ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया था स्वर्ण
Tue, 11 Oct 2022 06:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:14 PM IST
सार
लक्ष्य को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और वह टॉप-10 में एंट्री कर चुके हैं। लक्ष्य फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साल की शुरुआत उन्होंने बेहतरीन अंदाज में की थी जब योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन में मेन्स सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह ताजा रैंकिंग में अपने करियर बेस्ट पोजिशन आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मेन्स डबल्स की जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को भी फायदा हुआ है। यह जोड़ी टॉप-20 में जगह बनाने में कामयाब हुई है। इनकी जोड़ी को दो स्थानों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
लक्ष्य को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और वह टॉप-10 में एंट्री कर चुके हैं। लक्ष्य फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साल की शुरुआत उन्होंने बेहतरीन अंदाज में की थी जब योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन में मेन्स सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद वह ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप और जर्मन ओपन में रनर-अप रहे थे। इसके अलावा वह भारत के एतिहासिक थॉमस कप जीत में टीम इंडिया के सदस्य रहे थे। भारत ने 73 साल के थॉमस कप के इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था।
एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला
एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे अर्जुल और ध्रुव ने भी इस साल कई मैच जीते हैं। इन दोनों साल की शुरुआत 42वें पोजिशन से की थी। अब वह 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ने हाल ही में इंडिया महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैलेंज 2022 खिताब जीता था। यह दोनों किसी भी टूर्नामेंट में उलटफेर करने में माहिर है। इसका उदाहरण बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में देखने को मिला था, जब इस भारतीय जोड़ी ने 40 मिनट के अंदर डेनमार्क के किम अस्त्रुप और एंडर्स रासमुसन की वर्ल्ड नंबर आठ जोड़ी को हरा दिया था।
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की स्टार महिला शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में छठे स्थान पर बनी हुई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंधु ने महिला सिंगल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, मेन्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी की जोड़ी आठवें स्थान पर बनी हुई है।
सात्विक और चिराग
सात्विक और चिराग