{"_id":"5d8f313b8ebc3e93ae3f3760","slug":"korea-open-indian-shuttler-parupalli-kashyap-losses-to-kento-momota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में पारुपल्ली को नंबर एक खिलाड़ी मोमोता ने हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में पारुपल्ली को नंबर एक खिलाड़ी मोमोता ने हराया
Sat, 28 Sep 2019 03:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
पारुपल्ली कश्यप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को यहां विश्व के नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोता ने कश्यप को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 40 मिनट तक चले खेल में मोमोता पूरी तरह से कश्यप पर हावी रही और उन्हें एक भी मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
इस हार के साथ कश्यप का कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरूष एकल का सफर समाप्त हो गया। हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी कश्यप के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मोमोता से हारने के बाद भारत की चुनौती भी खत्म हो गई। सिंधु, साइना, प्रणीत के बहार होने के बाद कश्यप टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे थे।
विज्ञापन