{"_id":"5d8dd6198ebc3e93dd48f0fe","slug":"korea-open-2019-parupalli-kashyap-enters-in-to-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korea Open 2019: सेमीफाइनल में पहुंचे पी. कश्यप, कल विश्व नंबर एक से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Korea Open 2019: सेमीफाइनल में पहुंचे पी. कश्यप, कल विश्व नंबर एक से होगी भिड़ंत
Fri, 27 Sep 2019 04:09 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन पर सीधे तीन गेम की जीत से कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी ने दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी जोर्गेनसन को 37 मिनट में 24-22 21-8 से शिकस्त देकर सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। वह इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे थे।
विज्ञापन
वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप का सामना अब शनिवार को जापान के दो बार के विश्व चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंटो मोमोटा से होगा। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर रह चुके कश्यप ने डेनमार्क ओपन में पांच साल पहले जोर्गेनसन का सामना किया था और इस मैच से पहले उनका रिकार्ड 2-4 था।
विज्ञापन
पहले गेम में दोनों ने शुरू में छोटी रैलियां की और पहले आठ अंक बांटे। फिर कश्यप 5-8 के बाद ब्रेक तक 8-11 से पिछड़ रहे थे, लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने तेजी से अंक जुटाए और फिर दोनों 14-14, 18-18, 19-19 और 20-20 की बराबरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कश्यप ने गेम प्वाइंट हासिल किया, लेकिन इसे गंवा बैठे। हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम प्वाइंट का मौका प्राप्त किया और प्रतिद्वंद्वी के नेट हिट करने से 22 मिनट में पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी शुरू में यही सिलसिला रहा और फिर कश्यप ने लगातार पांच अंक जुटाए। जोर्गेनसन ने फुर्ती दिखाई लेकिन अनफोर्स्ड गलती से अंक गवाया और कश्यप 11-7 से आगे हो गए। ब्रेक के बाद कश्यप ने आसानी से 10 में से नौ अंक जुटाकर स्मैश से मैच जीत लिया।