फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Korea Masters:  saina nehwal withdraws, Kidambi Srikanth eyes good show 

साइना कोरिया मास्टर्स से हटीं, श्रीकांत की पहली टक्कर विंसेंट से

Mon, 18 Nov 2019 08:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Nov 2019 08:44 PM IST
सार

- महिला वर्ग में कोई भारतीय शलटर नहीं खेलेंगी टूर्नामेंट
-01 खिताब साइना ने इस सत्र में इंडोनेशिया मास्टर्स के रूप में जीता है
-06 पिछले टूर्नामेंट में से पांच बार साइना शुरुआती दौर में बाहर हो गईं
 

विज्ञापन
Korea Masters:  saina nehwal withdraws, Kidambi Srikanth eyes good show 
saina-kidambi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल मंगलवार से क्वालिफायर के साथ शुरू हो रही कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप से हट गईं। वहीं फॉर्म में वापसी करने वाले किदांबी श्रीकांत सत्र के पहले खिताब के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

विज्ञापन


इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में जगह बनाने के बाद से दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पिछले हफ्ते हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद उनका मनोबल बढ़ा होगा। 
विज्ञापन


श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट के खिलाफ करेंगे। विंसेंट के खिलाफ 13 मैचों में से श्रीकांत ने दस जीते हैं, जबकि तीन हारे हैं। विंसेंट अगस्त में पिता के निधन के बाद वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में मात्र एक खिताब जीतने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना के अगले हफ्ते लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है। साइना के हटने के बाद महिला एकल में भारत का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।


दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी समीर वर्मा को पहले दौर में शीर्ष वरीय चीन के शी युकी से, जबकि उनके बड़े भाई सौरभ वर्मा को क्वालिफायर की चुनौती से पार पाना होगा। पिछले साल सारलोरलक्स ओपन का खिताब जीतने वाले शुभंकर डे पहले दौर में ओलंपिक चैंपियन और दूसरे वरीय चीन के चेन लोंग के खिलाफ शुरुआत करेंगे।

शुभंकर को स्विस ओपन में लोंग से शिस्कत मिली थी। इन दोनों के बीच यह अब तक हुआ एकमात्र मुकाबला था। युगल में कोई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed