फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Korea Masters 2018: Shuttler Parupalli Kashyap and Sourabh Verma knocked out from tournament

कोरिया मास्टर्स ओपन 2018: कश्यप और सौरभ वर्मा पहले दौर में ही बाहर, समाप्त भारतीय चुनौती

Wed, 28 Nov 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Korea Masters 2018: Shuttler Parupalli Kashyap and Sourabh Verma knocked out from tournament

भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा और पी. कश्यप कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गए। ग्वांगझू में जारी इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों को बुधवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स वर्ग के पहले दौर के मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


दुनिया के 52 नंबर के खिलाड़ी कश्यप को स्थानीय खिलाड़ी ली डोंग कुन से हारकर बाहर होना पड़ा। डोंग ने कश्यप को एक घंटे, 19 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 13-21, 21-8 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। डोंग विश्व वरीयता में 22 नंबर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


सौरभ को फिनलैंड के खिलाड़ी एतु हेइनो ने शिकस्त दी. सौरव को 50वीं विश्व वरीयता हासिल है। एतु हेइनो ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 13-21, 21-12, 18-21 से मात दी। सौरभ और कश्यप की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप और सौरभ 12 दिसंबर से शुरू हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग में क्रमश: चेन्नई स्मैशर्स और अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed