{"_id":"5be4a6adbdec226933277d69","slug":"korea-beat-india-by-3-1-in-world-junior-badminton-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कोरिया ने भारत को 3-1 से हराया, लक्ष्य सेन जीते, मालविका की हार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कोरिया ने भारत को 3-1 से हराया, लक्ष्य सेन जीते, मालविका की हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
lakshya sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जूनियर चैंपियनशिप में बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम ईवेंट में भारत को कोरिया के हाथों 3-1 शिकस्त झेलनी पड़ी है। भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स में अपना मुकाबला जीतने में कामयाब हुए। लक्ष्य ने जी हूं चोई को 16-21, 21-18, 21-13 से हराया।
विज्ञापन
ईवेंट का पहला मुकाबला कोरिया के ना युंग जोंग-चैंग वांग और भारत की तनिशा क्रोस्टो-ध्रुव कपिला के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में कोरियाई जोड़ी ने भारतीय शटलर्स को 22-20, 14-21, 12-21 से हराया। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स और वूमेन सिंगल्स में भारत को कोरिया ने बुरी तरह धोया।
विज्ञापन
मिक्स्ड डबल्स ईवेंट में कृष्ण प्रसाद गारगा और ध्रुव कपिला को ताई यांग शिन-चैन वांग की जोड़ी ने 21-19, 19-21, 11-21 से हराया। वहीं वूमेंस सिंगल में भारत की माल्विका बंसोड़ को कोरिया की गा यून पार्क ने 17-21, 12-21 से हराकर भारत को मिक्स्ड टीम ईवेंट में 3-1 से अपनी जीत की मुहर लगा दी।
विज्ञापन