फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   kidambi srikanth wins against lee dong keun in badmintons french open

ली डोंग-ओकुहारा को हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी-साइना

Thu, 25 Oct 2018 08:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
kidambi srikanth wins against lee dong keun in badmintons french open
saina-kidambi

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को मेन्स सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली डोंग कियून को  12-21, 21-16, 21-18 से हराया। दोनों शटलर्स के बीच हुई इस जंग किदाम्बी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए।

विज्ञापन


वहीं, वूमेंस सिंगल्स इवेंट में भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 10-21, 21-14, 21-17 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले साइना नेहवाल ने  जापान की सेइना कावाकामी को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


वहीं, किदाम्बी ने पहले दौर में श्रीकांत ने हांगकांग के खिलाड़ी वोंग विंग की विंसेट को मात दी थी। वर्ल्ड नम्बर-6 श्रीकांत ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में विंसेट को सीधे गेमों में 21-19, 21-13 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत और साइना को हालांकि आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रीकांत का सामना जापान के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा से जबकि साइना का चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग से होगा। 


इसके अलावा पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स प्रीक्वार्टर फाइनल में जापान के सयाका साटो को 21-17, 21-16 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, सात्विक सैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सीधे सेटों में चीन के जीटींग ओर क्वींग को 21-13, 21-19 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed