फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth win French Open Super Series title

श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन जीतकर रचा इतिहास, ये कमाल करने वाले पहले भारतीय शटलर बने

Mon, 30 Oct 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 30 Oct 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth win French Open Super Series title
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : twitter
भारत के स्टार पुरुष शटलर किदाम्बी श्रीकांत का शानदार सीजन जारी है। श्रीकांत ने रविवार को फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के मेंस सिंगल्स फाइनल में जापान के केंता निशिमोटो को सीधे सेटों में 21-14 और 21-13 से हराया। 
विज्ञापन


इसी के साथ श्रीकांत ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। श्रीकांत एक वर्ष में चार सुपर सीरीज टाइटल जीतने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के चौथे शटलर बने। उनसे पहले चीन के लिन डान, मलेशिया के ली चोंग वी और चीन के चेन लांग ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। श्रीकांत ने एक ही सप्ताह में दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के खिताब पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: श्रीकांत को मिली पीएम मोदी की तारीफ, मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


8वीं वरीय श्रीकांत ने सिर्फ 34 मिनट में जापानी शटलर की चुनौती ध्वस्त की। 24 वर्षीय भारतीय शटलर को पहले सेट के पहले हाफ में निशिमोटो से कड़ी चुनौती मिल रही थी। जापानी शटलर ने 9-5 की बढ़त बना रखी थी। मगर श्रीकांत ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। 


यहां से श्रीकांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 14-10 की बढ़त अपने नाम की। निशिमोटो ने हालांकि, वापसी करने की कोशिश की और स्कोर 14-15 किया, लेकिन फिर भारतीय शटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 21-14 से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप फाइव में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, सिंधु दूसरे पायदान पर बरकरार 

श्रीकांत ने दूसरे सेट में भी शानदार फॉर्म जारी रखा और लगातार 5 पॉइंट लेकर स्कोर 10-2 किया। इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला व खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed