फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth, Treesa Jolly-Gayatri Gopichand Enter Second Round Of Denmark Open

Denmark Open: श्रीकांत ने पहले मैच में लॉन्ग एंगस को हराया, त्रिसा-गायत्री की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची

Tue, 18 Oct 2022 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 11:08 PM IST
सार

किदाबीं श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग एंगस को 17-21, 21-14, 21-12 के अंतर से हराया। 
 

विज्ञापन
Kidambi Srikanth, Treesa Jolly-Gayatri Gopichand Enter Second Round Of Denmark Open
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेनमार्क ओपन में भारत के किदांबी श्रीकांत और त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने पहले दौर की बाधा पार कर ली है। श्रीकांत ने 56 मिनट तक संघर्ष करने के बाद हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग एंगस को 17-21, 21-14, 21-12 के अंतर से हराया। वहीं, त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचिंद की जोड़ी ने 21-15, 21-15 के अंतर से आसान जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने डेनमार्क की एलेक्जेंड्रा बोजे और अमाली मैगेलुंडो को मात दी। दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का सामना थाईलैंड की छठी वरीय जोंगकोलफन कितिथाराकुल और राविंदा प्राजोंगजाई से होगा।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु नहीं खेल रही हैं। ऐसे में किदांबी श्रीकांत पर ही सभी भारतीयों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। हालांकि, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी देश का नाम रोशन कर सकती है। 
विज्ञापन


पहला गेम हारने के बाद मैच जीते श्रीकांत
ओडेंस में डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत का पहला मुकाबला हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस से था। इसी मैदान पर पांच साल पहले खिताब जीतने वाले श्रीकांत ने 56 मिनट तक चले मैच में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी को 17-21, 21-14, 21-12 से हराया। इस मैच से पहले ये दोनों खिलाड़ी छह मैच खेले थे और दोनों ने 3-3 मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गेम में श्रीकांत ने एंगस के खिलाफ कड़ी मेहनत की, लेकिन पीछे रह गए। हांगकांग के खिलाड़ी ने 11-8 की बढ़त बना ली। एंगस ने श्रीकांत को वापसी करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6-3 की बढ़त बना ली लेकिन एंगस ने उलटफेर करते हुए 10-8 की बढ़त बना ली। उन्होंने सीधे आठ अंक हासिल कर अपनी बढ़त 16-10 कर ली और दूसरा सेट जीता लिया। 


तीसरे गेम में श्रीकांत ने आधा गेम खत्म होने तक 11-4 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया और तीसरा सेट भी जीतकर दूसरे मैच में जगह बना ली। अगले मैच में उनका सामना 2021 के विश्व चैंपियन लोह कीन यू से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed