{"_id":"5aeb7b2f4f1c1b85028b7f6c","slug":"kidambi-srikanth-takes-charge-as-deputy-collector-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटलर श्रीकांत ने संभाला गुंटुर के डिप्टी कलेक्टर का पदभार ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
शटलर श्रीकांत ने संभाला गुंटुर के डिप्टी कलेक्टर का पदभार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : twitter
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता शटलर किदांबी श्रीकांत ने आंध्र प्रदेश के अपने गृहनगर गुंटुर में डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाल लिया। 25 वर्षीय श्रीकांत ने गुंटुर जिले के कलेक्टर कोना शशिधर को अपना नियुक्ति पत्र दिया और आधिकारिक रूप से चार्ज संभाला।
विज्ञापन
जून 2017 में इंडोनेशिया ओपन सीरीज जीतने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जो उन्होंने पूरा कर दिया।
श्रीकांत ने इसके लिए नायडू और कोच पुलेला गोपीचंद का शुक्रिया अदा किया। श्रीकांत के पिता केवीएस कृष्णा के लिए बेटे को उसके जन्म स्थान का ही डिप्टी कलेक्टर बनते देखना गौरव का पल था।
विज्ञापन