{"_id":"5bc74ae9bdec2269b8462c5d","slug":"kidambi-srikanth-sets-up-clash-with-lin-dan-at-denmark-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क ओपन: श्रीकांत के सामने होगी लिन डैन की चुनौती","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क ओपन: श्रीकांत के सामने होगी लिन डैन की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर छह खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में आसान जीत के बाद दूसरे दौर में दिग्गज लिन डैन से भिड़ंत पक्की कर ली है।
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने बुधवार को स्थानीय खिलाड़ी हेंस क्रिस्टियन सोलबर्ग को मात्र 35 मिनट में 21-16,21-10 से पराजित किया।
श्रीकांत और दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी डैन के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं जिसमें से भारतीय खिलाड़ी ने एक में ही जीत दर्ज की है।
दोनों पिछली बार 2016 रियो ओलंपिक में आमने-सामने हुए थे जहां किदांबी को डैन से हार मिली थी। श्रीकांत ने डैन पर एकमात्र जीत 2014 में चाइना ओपन में दर्ज की थी।
अंतिम आठ में टक्कर सकते हैं श्रीकांत व समीर : श्रीकांत अगर चीनी खिलाड़ी डैन और समीर वर्मा दूसरे दौर में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को हरा देते हैं तो क्वार्टर फाइनल में दोनों भारतीय आमने-सामने हो सकते हैं।
विज्ञापन
पोनप्पा-सिक्की दूसरे दौर में : महिलओं के युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिकी रेड्डी की जोड़ी अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली को 21-7,21-11 से पराजित कर दूसरे दौर में पहुंच गई। मेघना और एस राम पूर्विशा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
-05वीं भिड़ंत होगी दोनों में। इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में से डैन ने तीन और श्रीकांत ने एक जीता है
-02 साल बाद दोनों आपस में खेलेंगे। आखिरी बार दोनों रियो ओलंपिक में टकराए थे जहां डैन ने बाजी मारी थी