फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth, Pv sindhu qualify for BWF World Tour Finals, BAI reduces his quarantine period

सिंधु-श्रीकांत ने विश्व टूर फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, BAI ने क्वारंटीन का समय सात दिन घटाया

Sun, 24 Jan 2021 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth, Pv sindhu qualify for BWF World Tour Finals, BAI reduces his quarantine period
सिंधु और श्रीकांत - फोटो : indianexpress

भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत को प्रोटोकॉल के कारण हाल में समाप्त हुए थाईलैंड ओपन से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा था लेकिन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ता घटाने के बाद रविवार को उन्होंने फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


श्रीकांत को थाईलैंड ओपन से हटना पड़ा था
श्रीकांत को थाईलैंड ओपन से इसलिए हटना पड़ा था क्योंकि वह बी साई प्रणीत के साथ एक ही कमरे में ठहरे हुए थे जो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे। श्रीकांत हालांकि सोमवार को अनिवार्य पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आए थे और थाईलैंड में पहुंचने के बाद भी परीक्षण में निगेटिव ही थे।
विज्ञापन


सोमवार को पूरी टीम कोरोना टेस्ट कराया जाएगा
सत्ताईस वर्षीय श्रीकांत ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के सितिकोम थामासिन को 21-11 21-11 से हरा दिया था, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। बीएआई ने यह भी घोषणा की कि पूरी भारतीय टीम का सोमवार को अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जाएगा। बीएआई ने ट्वीट किया, 'श्रीकांत किदाम्बी पर अपडेट, बीएआई ने उनके 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास को एक हफ्ते घटा दिया है और पूर्व नंबर एक शटलर ने आज से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। प्रोटोकॉल के अनुसार, पूरी टीम का भी कल अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत और सिंधु विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई
श्रीकांत और मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इन दोनों और सहयोगी स्टाफ का सोमवार को अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया जाएगा। सुपर 1000 टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले ही थाईलैंड से रवाना हो चुके हैं जबकि युगल खिलाड़ी सोमवार को रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed