फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth knocked out from Korea Masters after losing to Kanta Tsuneyama

कोरिया ओपन: भारतीय चुनौती समाप्त, किदांबी श्रीकांत के बाद समीर वर्मा भी हारकर बाहर

Thu, 21 Nov 2019 10:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth knocked out from Korea Masters after losing to Kanta Tsuneyama
किदांबी श्रीकांत

किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा के गुरूवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में सीधे गेम में हारने से ग्वांगजू कोरिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। छठे वरीय श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में जापान के दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी कांता सुनेयामा से 14-21,19-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन


समीर ने हालांकि स्थानीय शटलर किम डोंगहुन (112वीं रैंकिंग) से 19-21,12-21 से हारने से पहले 40 मिनट तक मशक्कत की। श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दुनिया के 11वें नंबर पर खिसक गए थे। उन्होंने इससे पहले सुनेयामा का सामना नहीं किया था, लेकिन उन्होंने 5-1 से बढ़त बना ली और इसे 10-8 तक ले गए।,लेकिन जल्द ही जापानी खिलाड़ी लगातार छठ अंक जुटाने से 14-10 से आगे हो गया और उसने आसानी से यह गेम अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरे गेम में सुनेयामा ने शुरू से बढ़त बनाए रखी जो 17-12 तक पहुंच गई। हालांकि श्रीकांत ने इसे 16-17 और 19-20 तक कर लिया। लेकिन अंत में जीत जापानी खिलाड़ी की हुई। वहीं एक अन्य मुकाबले में समीर पहले गेम में 8-4 से आगे चल रहे थे,  लेकिन कोरियाई खिलाड़ी किम ने जल्द ही वापसी करते हुए 10-9 से बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 से आगे रहने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर फिर 14-12 से आगे हो लिए लेकिन किम ने फिर वापसी करते हुए इस गेम को जीत लिया। दूसरे गेम में किम ने शुरूआती बढ़त बनाई। समीर के चुनौती देने के बावजूद कोरियाई खिलाड़ी आगे बढ़ता रहा और भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed