{"_id":"5f88e6da1ee6e424186d380c","slug":"kidambi-srikanth-in-the-quarter-finals-of-denmark-open-lakshya-sen-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य सेन हारकर बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
श्रीकांत डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य सेन हारकर बाहर
Fri, 16 Oct 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
किदम्बी श्रीकांत
- फोटो : ट्विटर
कोरोना के कारण सात माह के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने कनाडा के जेसन एंथोनी हो शुई को मात्र 33 मिनट में 21-15, 21-14 से बाहर का रास्ता दिखाया। दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में दूसरे वरीय चीनी ताइपे के टिएन चेन चाउ से खेलेंगे।
विज्ञापन
उधर भारत के अन्य खिलाड़ी लक्ष्य सेन को दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी हेंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 55 मिनट तक चले मुकाबले में सेन को 21-15, 7-21, 17-21 से हार मिली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह सुपर 750 टूर्नामेंट इस साल बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर में होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है। बीडब्ल्यूएफ को कोरोना के कारण कई टूर्नामेंट रद्द करने पड़े। एशियाई चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल जनवरी तक स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन