फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth heads to Malaysia after high of India Open

इंडिया ओपन के बाद श्रीकांत की नजरें मलयेशिया ओपन पर

Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
Mukesh Jha भाषा, कुआलालंपुर
भाषा, कुआलालंपुर Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth heads to Malaysia after high of India Open
किदांबी श्रीकांत - फोटो : file photo

इंडिया ओपन में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय करने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की नजरें मलयेशिया ओपन पर होगी जो यहां मंगलवार से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


सात लाख डालर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट को जीतकर श्रीकांत खिताबी सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे। उन्होंने अपना पिछला खिताब 2017 में फ्रेंच ओपन के रूप में जीता था। उन्होंने इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचकर लय में वापसी के संकेत दिए।
विज्ञापन


रविवार को इस खिताबी मुकाबले में वह हालांकि डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन की चुनौती से पार नहीं पा सके। फाइनल में हार के बावजूद भी उनके लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा। वह 17 महीने बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद श्रीकांत बुधवार को क्वालीफायर खिलाड़ी के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे। श्रीकांत ने रविवार को कहा, 'पिछले सप्ताह के खेल से मैं खुश हूं। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। मुझे पता है कि ज्यादातर मैचों में मैं पिछड़ रहा था लेकिन मैं इस तरह लय हासिल करना चाहता था।'

इंडिया ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू मलेशिया ओपन के पहले दौर में जापान की आया ओहोरी से भिड़ेंगी। इस दौर पर जीतने के बाद दूसरे दौर में उनका सामना कोरिया की सुंग जी ह्यून से हो सकता है। ह्यून ने उन्हें आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पहले दौर में हराया था। 

पेट में तकलीफ के कारण स्विस ओपन और इंडिया ओपन से दूर रही इंडोनेशिया ओपन की चैम्पियन साइना नेहवाल को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी शोशुवोंग की चुनौती से पार पाना होगा। 

एचएच प्रणय ने भी इंडिया ओपन में क्वार्टरफाइनल का सफर तय किया था और वह अपनी फार्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे। समीर वर्मा को हालांकि पहले दौर में विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर के चीन के खिलाड़ी शी युकी की चुनौती से पार पाना होगा। 

पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी के अलावा महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भारतीय चुनौती पेश करेगी। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की के प्रदर्शन पर नजरें होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed