{"_id":"594f5ae74f1c1b7c3a8b4893","slug":"kidambi-srikanth-clinches-australian-open-super-series-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को हरा भारत के श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन को हरा भारत के श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतकर रचा इतिहास
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : Yonex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रमुख शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी गोल्डन फॉर्म जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज का खिताब अपने नाम किया है। पिछले रविवार को उन्होंने इंडोनेशियन ओपन जीता था। श्रीकांत की यह लगातार दूसरी सुपरसीरीज में खिताबी जीत है। श्रीकांत ने चीन के शटलर चेन लॉन्ग को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
वर्ल्ड नंबर 6 चेन लॉन्ग और वर्ल्ड नंबर 11 श्रीकांत के बीच हुए पिछले 5 मैचों में भारतीय खिलाड़ी एक भी न जीत सका था। मगर इस मैच में श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच सीधे सेटों में 22-20, 21-16 से अपने नाम किया। पहले सेट में दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई और हाफ टाइम के बाद स्कोर 11-11 हो गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी बराबरी पर चलते रहे और पहले सेट में 19-19 आ पहुंचे।
श्रीकांत ने स्मैश के साथ स्कोर 20-19 किया, मगर चेन ने भी इसी तरह 20-20 की बराबरी कर ली। हालांकि, इसके बाद श्रीकांत ने लगातार 2 अंक अर्जित कर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी श्रीकांत और लॉन्ग के बीच कड़ी टक्कर हुई। 9-9 की बराबरी से श्रीकांत ने 15-12 की बढ़त बनाई। इसके बाद चेन ने वापसी की कोशिश तो की, मगर श्रीकांत का बढ़त को खत्म नहीं कर पाए और 1 घंटे तक चला मुकाबला गंवा बैठे।
विज्ञापन
श्रीकांत भारत की ओर से ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने यह कमाल कर दिखाया है। इससे पहले वो सिंगापुर ओपन सुपरसीरीज का फाइनल हार गए थे। इस के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ ने श्रीकांत को 5 लाख के ईनाम की घोषणा की है।

Badminton Association of India (BAI) president Himanta Biswa Sarma announces Rs. 5 lakh cash reward for Kidambi Srikanth. #AustralianOpen pic.twitter.com/b3EIarB3N0
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017