किदांबी श्रीकांत ने लहराया भारत का परचम, बने दुनिया के नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि श्रीकांत ने इस रैंकिंग में डेनमार्क के विक्टर एलेक्शन (75, 470 प्वाइंट्स) को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल एलेक्शन दूसरे स्थान हैं। दरअसल, बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने डेनमार्क विक्टर एलेक्शन का नाम टॉप से हटाकर किंदाबी श्रीकांत को यह स्थान दे दिया।
बता दें कि 25 साल के श्रीकांत पिछले साल ही दुनिया के नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी बन सकते थे। मगर चोट की वजह से वह कुछ मैच खेल नहीं पाए थे, जिसके कारण वह नंबर-1 खिलाड़ी नहीं बन पाए थे। वहीं, डेनमार्क विक्टर एलेक्शन मलेशिया ओपन टाइटल में खेल नहीं पाए थे, जिसके कारण उन्होंने अपने 1,660 प्वाइंट गवा दिए और उन्हें हटाकर फेडरेशन ने किदांबी को उनका स्थान दे दिया।
वहीं, श्रीकांत ने गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को 21-10, 21-10 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।
इसके अलावा भारतीय बैडमिंटन टीम ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पिछले तीन बार की डिफेंडिंग चैम्पियन टीम मलेशिया को फाइनल में 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय बैडमिंटन टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल पक्का किया।