फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   kidambi srikanth and sameer verma out from Japan open badminton 2019

सिंधु-प्रणय दूसरे दौर में, श्रीकांत और समीर जापान ओपन से बाहर

Wed, 24 Jul 2019 05:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
kidambi srikanth and sameer verma out from Japan open badminton 2019
पीवी सिंधु - फोटो : pti

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु और एच एस प्रणय ने क्रमश: महिला और पुरूष एकल स्पर्धाओं में बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज करते हुए जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन में उप विजेता रहीं सिंधु ने गैर वरीय चीन की हान यूए को 21-9 21-17 से हराने में महज 37 मिनट लिए। 

विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु का सामना अब जापान की आया ओहोरी से होगा। लेकिन आठवें वरीय श्रीकांत की खराब फार्म जारी रही और उन्हें बुधवार को यहां पहले दौर में ही हमवतन प्रणय से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में अपने से अधिक रैंकिंग के श्रीकांत को 13-21, 21-11, 22-20 से हराया। यह मैच 59 मिनट तक चला। समीर वर्मा भी पहले दौरे से आगे नहीं बढ़ पाए और डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से सीधे गेम में हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरवरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को 46 मिनट तक चले मैच में 17-21, 12-21 से पराजय का सामना करना पड़ा। श्रीकांत का प्रणय के खिलाफ रिकार्ड बेहतर रहा है। उन्होंने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।

प्रणय ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की और फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंचे तीसरे और निर्णायक गेम में महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बटोरे। वह दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके का सामना करेंगे। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत इस सत्र में फार्म से जूझ रहे हैं।

वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया ओपन में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे। पुरूष युगल में भारत के लिये अच्छी खबर रही, सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंग्रिज की जोड़ी को 21-16 21-17 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

अब इनका सामना सोलग्यू चोई और सेयुंग जाए सियो की कोरियाई जोड़ी तथा चीन के काई जियांग हुआंग और चेंग लियू की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। लेकिन महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी कोरिया की सो यियोंग किम और ही योंग कोंग की जोड़ी से 16-21 14-21 से हारकर बाहर हो गई।

इस बीच प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी मिश्रित युगल से बाहर हो गयी है। उन्हें चीन के झेंड सी वेइ और हुआंग या कियोंग ने 21-11, 21-14 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed