फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi and Prannoy now face each other in the semi-final of French Open Super Series

फ्रेंच ओपनः सेमीफाइनल में श्रीकांत और प्रणाय के बीच होगी कड़ी टक्कर, मुकाबला आज

Sat, 28 Oct 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 28 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kidambi and Prannoy now face each other in the semi-final of French Open Super Series
किदांबी और प्रणाय - फोटो : indian express

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणाय फ्रेंच ओपन सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मैच में उन्होंने चीन की चेन यूफी को हराया।

विज्ञापन


दुनिया की नंबर दो महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु शुरू से मैच पर हावी रहीं। पहला सेट उन्होंने 21-14, 21-14 से आसानी से जीत लिया। दुनिया की 10 वें नंबर की चेन यूफी ने सिंधु को डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। लेकिन इस मैच में सिंधु यूफी पर भारी पड़ीं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब सिंधू का मुकाबला जापान के अकाने यामागुची के खिलाफ पियरे डी कौर्बर्टिन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, पुरुष सिंगल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन जीता था। फ्रेंच ओपन में श्रीकांत ने चीन के शि यूकी को पछाड़ा था।

यूकी को पहला गेम में हराने के बाद, श्रीकांत ने 8-21, 21-19, 21-9 से सेमीफाइनल में अपना स्थान हासिल किया। वहीं, प्रणाय ने साउथ कोरिया के जॉन हायोक-जिन को 21-16, 21-16 से हराया। श्रीकांत और प्रणाय के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला आज खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed