{"_id":"5d90d88f8ebc3e93d1009997","slug":"kento-momota-and-he-bingjiao-wins-korea-open-2019-in-mens-and-womens-singles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन 2019: जापान के मोमोता और चीन की बिंगजियाओ बने चैंपियन","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरिया ओपन 2019: जापान के मोमोता और चीन की बिंगजियाओ बने चैंपियन
Sun, 29 Sep 2019 09:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मोमोता/बिंग्जियाओ
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोता ने ताईवान के चोऊ टिएन चेन को शिकस्त देकर कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। पच्चीस वर्षीय मोमोता ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोऊ को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-17 से पराजित किया। मोमोता 300 से ज्यादा जीत हासिल कर चुके हैं। उनका करिअर तब पटरी से उतर गया था जब 2016 में उन्हें अवैध कैसिनो में जाने के कारण एक साल से ज्यादा समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। इससे उन्हें 2016 रियो ओलंपिक में भी नहीं खेलने दिया गया था। तब यह जापानी स्टार दुनिया का दूसरे नंबर का खिलाड़ी था।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं में चीनी खिलाड़ी ही बिंगजियाओ ने थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को 18-21, 24-22, 21-17 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।