फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kento Momota and Chen Yu Fei becomes champion in BWF World Tour Finals 2019

BWF विश्व टूर फाइनल्स: मोमोता ने 11वीं और चेन ने सातवीं ट्रॉफी के साथ किया सत्र का अंत

Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Kento Momota and Chen Yu Fei becomes champion in BWF World Tour Finals 2019
केंतो मोमोता - फोटो : ट्विटर

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता ने साल का आखिरी और प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीतकर सत्र का अंत 11वें खिताब के साथ किया। जापानी खिलाड़ी मोमोता ने फाइनल में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को एक घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में  17-21, 21-17, 21-14 से पराजित किया। गिंटिंग इस साल पांच बार फाइनल में पहुंचे लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सके। 

विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में चीन की चेन यूफेई चैंपियन बनीं। चेन ने फाइनल में ताइवान की ताई जू यिंग को 12-21,21-12,21-17 से मात देकर सत्र का सातवां खिताब जीतकर वर्ष का अंत किया। इस जीत के साथ चेन ताइवानी खिलाड़ी ताई से नंबर एक की कुर्सी भी छीन लेंगी। अब वह अगले हफ्ते जारी होने वाली डब्ल्यूएफ रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के साथ सत्र का अंत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed